28 Mar 2024, 20:57:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 15वें दिन स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2021 4:43PM | Updated Date: Apr 14 2021 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज लगातार 15वें दिन स्थिर रहीं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 90.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। डीजल की कीमत भी 80.87 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। गत 30 मार्च के बाद से दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
अन्य महानगरों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 96.98 रुपये, चेन्नई में 92.58 रुपये और कोलकाता में 90.77 रुपये का मिला। एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 87.96 रुपये, चेन्नई में 85.88 रुपये और कोलकाता में 83.75 रुपये रही। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »