26 Apr 2024, 18:42:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति, PM मोदी, राहुल ने महिला दिवस पर ट्विट कर दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2021 12:14PM | Updated Date: Mar 8 2021 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नारी शक्ति का सम्मान किसी भी समाज के लिए सर्वोपरि होता है। इसी भावना का जश्न मनाने के लिए आज देश में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने महिलाओं को सलाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह नारी शक्ति को सलाम करते हैं। महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है और बुलंदियों को छुआ है, उसपर भारत गर्व करता है।
 
हमारी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है कि हम नारी शक्ति के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर महिला दिवस की बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »