24 Apr 2024, 01:39:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विजय यात्रा समापन समारोह को संबोधित करने अमित शाह आयेंगे केरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2021 4:15PM | Updated Date: Mar 6 2021 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह केरल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेन्द्रन के नेतृत्व में रविवार को आयोजित होने वाली विजय यात्रा समापन समारोह को संबोधित करने के लिए शनिवार को यहां आयेंगे। शाह आज रात साढ़े ग्यारह बजे विशेष विमान से यहां आयेंगे और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में भाग लेने के लिए रविवार सुबह कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे और कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं।
 
गृह मंत्री कन्याकुमारी से लौटने के बाद कल अपराह्न चार बजे रामकृष्ण मठ में भाजपा प्रदेश नेताओं के बैठक की अध्यक्षता करेंगे और संन्यासियों के साथ भी बैठक करेंगे। बाद में वह शाम पांच बजे शंखमुखुम बीच में विजय यात्रा सत्र का समापन करेंगे। केरल में आगामी छह अप्रैल को एक चरण में ही 140 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »