काबुल। अफगानिस्तान में काबुल के तैमनी इलाके में रविवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने महिला न्यायाधीशों को ले जा रहे एक वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें दो की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गयीं। सूत्रों के बताया कि हमले में दो न्यायाधीशों की मौत हो गयी। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि वाहन में कितने लोग सवार थे। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।