29 Mar 2024, 06:39:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2021 1:03AM | Updated Date: Jan 16 2021 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जन्तर मंतर क्रॉसिंग के पास टॉल्सटॉय मार्ग पर यातायात में अवरोध उत्पन्न कर प्रदर्शन करने के आरोप में शुक्रवार को कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जिसे बाद में मंदिर मार्ग थाने से छोड़ दिया गया। नई दिल्ली जिले के एक पुलिस अधिकरी ने बताया कि कांग्रेस के पंजाब से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, गुरजीत सिंह औजला और पंजाब के एक विधायक कुलबीर सिंह जीरा पिछले कुछ दिनों से जंतर मंतर फुटपाथ पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि आज दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी धरनास्थल पर नेताओं से मुलाकात की। करीब चार बजे धरना दे रहे संसद और विधायक कार्यकर्ताओं के साथ टॉलस्टाय मार्ग पर आ गए और बीच सड़क पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से सड़क से हटने के लिए कई बार आग्रह किया गया।
 
इन नेताओं को यह भी बताया गया कि इस इलाके में धारा 144 लगी है, किसी को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। पुलिस के बार बार आग्रह करने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हटे। उसके बाद प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के लिए 11 लोगों को हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने में ले जाया गया जहां कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »