20 Apr 2024, 06:35:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इन राज्यों में होगी तीन दिन तक भारी बारिश, ठंड ने तोड़ा 71 साल का रिकार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2020 11:35AM | Updated Date: Dec 1 2020 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है, कई में बर्फबारी होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने दक्षिणी तमिलनाडु व केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ जो गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। इसके साथ ही यह चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है। इसके कारण दो और तीन दिसंबर के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के दो दिसंबर की शाम या रात में श्रीलंका के तट को पार कर जाने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से ताजा बुलेटिन में बताया गया है कि इसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश में एक से चार दिसंबर के बीच बारिश हो सकती है। इससे पहले तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान निवार के कारण भारी हुई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में नवंबर का महीना 71 साल में सबसे ज्यादा ठंड रहा। दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया है कि 1949 के नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1938 के नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 1931 में नौ डिग्री सेल्सियस और 1930 में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। आम तौर पर नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहता है।

दक्षिण के राज्यों में एक के बाद एक चक्रवाती तूफान आ रहे हैं जिसके कारण वहां बारिश का सिलसिला जारी है। तो वहीं उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिसके कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में शतीलहर चलने की संभावान है जिससे ठंड में और इजाफा होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »