29 Mar 2024, 11:54:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के नाम नया रिकॉर्ड - वाजपेयी को पछाड़ा, 15 अगस्त को भी रचेंगे 1 इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 3:36PM | Updated Date: Aug 14 2020 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में कई बड़े-बड़े कामों को कर दिखाया है। इस बीच पिछले दो लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी के नाम गुरुवार को एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह देश में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पीछे छोड़ दिया है। वाजपेयी अपने सभी कार्यकालों को मिलाकर 2,268 दिनों तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी उनसे आगे निकल गए हैं।
 
आपको यह भी बता दें कि इससे पहले सबसे ज्यादा लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्रियों में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह का नाम शामिल है। अब पीएम मोदी चौथे सबसे ज्यादा दिन तक देश की बागडोर संभालने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। बता दें कि पीएम मोदी इस साल 15 अगस्त को जब लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराएंगे तो भी एक नया रिकॉर्ड बनेगा। 15 अगस्त को पीएम मोदी सातवीं बार लाल किले से तिरंगा लहराएंगे। इसी के साथ ऐसा सबसे ज्यादा बार करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में वे चौथे नंबर पर आ जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »