28 Mar 2024, 16:47:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

छुट्टी पर था डॉक्टर तो विधायक ने ही कर दी गर्भवती महिला की डिलीवरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 4:07PM | Updated Date: Aug 12 2020 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। डॉक्टर से नेता बने मिजोरम के विधायक जेडआर थियामसंगा एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर सोशल मीडिया पर छा गए। दरअसल विधायक थियामसंगा मिजोरम में भूंकप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने गए थे। विधायक थियामसंगा सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्फाई जिले के भूकंप प्रभावित सुदूर इलाकों दौरे पर थे और कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे थे। यह क्षेत्र पड़ोसी मुल्क म्यांमार की सीमा से लगता है और बहुत ही पिछड़ा हुआ माना जाता है।
 
थियामसंगा के मुताबिक, नगुर गांव में 38 साल की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की हालत गंभीर हो रही थी और चम्फाई का स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर था। महिला इस स्थिति में नहीं थी कि उसे 200 किलोमीटर दूर राजधानी आइजोल पहुंचाया जा सके। जब मुझे इसकी सूचना मिली तो मैं फौरन अस्पताल पहुंचा और ऑपरेशन कर महिला की सफल डिलीवरी कराई। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »