29 Mar 2024, 05:14:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मानचित्र विवाद के बीच भारत-नेपाल की होगी बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 12:47AM | Updated Date: Aug 12 2020 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मानचित्र विवाद के कारण महीनों से जारी गतिरोध के बीच भारत और नेपाल 17 अगस्त को औपचारिक बैठक करने जा रहे हैं जिसमें पहले से चल रहीं आर्थिक एवं विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार काठमांडू में होने वाली बैठक में नेपाल में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा और नेपाल के विदेश सचिव शंकर दास बैरागी भाग लेंगे। 

सूत्रों ने बताया कि नियमित अंतराल पर होने वाली ओवरसाइट मैकेनिज्म की इस बैठक में पहले से चल रहे द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग के क्रम में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। काठमांडू स्थित सूत्रों के अनुसार नेपाली विदेश सचिव इस मौके पर नेपाल के नये मानचित्र और लिंपियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख पर अपने दावे के मुद्दे पर चर्चा के लिए आग्रह कर सकते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि भारत इस बारे में बात करेगा या नहीं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »