19 Mar 2024, 14:52:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कौन ये है #BINOD, क्‍यों हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, जाने वजह.....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:29AM | Updated Date: Aug 10 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डिजीटल मीडिया। यूट्यूब से लेकर ट्विटर, इंस्‍टा, फेसबुक आदि सभी सोशल मीडिया साईट पर जमकर वायरल हो रहा है #BINOD  ट्विटर पर #Binod भारत में टॉप ट्रेंड्स में से एक है। इस पर अब तक 50 हज़ार से ज़्यादा ट्वीट किए जा चुके हैं। इसे लेकर हर तरफ चर्चा है, और अब पॉपुलर कंपनियां भी इसके मज़े लेने में लग गई हैं। ट्विटर पर, फेसबुक पर ‘Binod’ लिखकर खूब मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। इसे देखकर हम में से कई लोगों को अभी तक यही समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ये Binod है क्या और ये शुरू कैसे हुआ? 
 
जाने वजह 
एक यूट्यूब चैनल है Slayy Point, जिसमें अजीबो-गरीब बातों को लेकर लोगों को रोस्ट किया जाता है। इसके प्रेजेंटर अभ्युदय और गौतमी लोगों की रोस्टिंग करते हैं। इन लोगों ने एक वीडियो बनाया जिसका टाइटल ‘Why indian comment section is garbage’ था। इसमें इन्होंने बताया कि कैसे लोग कमेंट्स सेक्शन में कुछ भी लिख आते हैं। इस वीडियो में उन्होंने ऐसे ही एक यूज़र बिनोद थारू का कमेंट दिखाया, जिसने कमेंट में अपना ही नाम Binod लिख दिया था। जिस वजह से लोग इस ट्रेन्‍ड को फॉलों कर #BINOD कम्‍मेंट कर रहे है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »