29 Mar 2024, 05:45:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत की चीन को खुली चुनौती, अब मोदी सरकार करने जा रही है ये बड़ा कारनामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 12:01AM | Updated Date: Jul 15 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत भूटान के यती क्षेत्र में एक सड़क बनाने की योजना बना रहा है। इससे गुवाहाटी और अरुणाचल प्रदेश के तवांग की दूरी 150 किलोमीटर घट जाएगी। भूटान के यती क्षेत्र को चीन ने हाल ही में अपना अधिकार जताया था। यह सड़क बन जाने से भारत को रणनीतिक तौर पर फायदा होगा। क्योंकि यह चीन की सीमा से लगती हुई निकलेगी।

यह सड़क बन जाने के बाद भारत चीन से कई गुना ज्यादा तेजी से अपनी सीमाई इलाकों में फौज तैनात कर सकती है। सिर्फ तवांग ही नहीं, बल्कि पूरे भूटान के पूरे पूर्वी इलाके और उत्तर पूर्वी राज्यों की चीन से सटी सीमाओं पर सेना जल्दी पहुंच सकती है।

भारत सरकार ने बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन को सड़क बनाने का काम सौंप दिया है। यह सड़क तवांग के पास स्थित लुमला को भूटान के त्राशीगांग से जोड़ेगा। यहां से थिंपू नजदीक हो जाएगा। साथ ही भारतीय सीमा भी। इससे भारत और भूटान की सुरक्षा बढ़ जाएगी। साथ ही कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »