19 Mar 2024, 10:13:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना के खिलाफ जंग में हम अच्छे मुकाम पर खड़े हैं: शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 10:23PM | Updated Date: Jul 12 2020 10:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में देश अच्छे मुकाम पर खड़ा है। शाह ने यहां केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के ‘अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान’ में भाग लेते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब पूरी दुनिया एक बड़े संकट (कोविड-19 महामारी) का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों के इतिहास में इस तरह की महामारी का जिक्र नहीं मिलता है और आज पूरे विश्­व में कोरोना महामारी व मानव जीवन के अस्तित्व के बीच लड़ाई चल रही है।
 
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस जंग को अच्छी तरह से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में जब बड़े से बड़े विकसित देशों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ चरमरा गयीं वहीं घनी आबादी वाले देशों में से एक देश (भारत) ने सफलता से यह जंग लड़ी है। उन्होंने कहा कि यहां स्वास्थ्य सेवाओं का आधारभूत ढांचा अन्य विकसित देशों की तुलना में सशक्त भी नहीं था तो सबके मन में आशंकाएं थीं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई भारत जैसा देश कैसे लड़ेगा, किंतु आज पूरी दुनिया देख रही है कि कोरोना के खिलाफ पूरे विश्व में सफलता से जंग यदि कहीं लड़ी गई है तो वह भारत में लड़ी गई है।
 
उन्होंने कहा कि दुनिया भर में इस जंग से सरकारें लड़ी हैं किंतु भारत में केंद्र सरकार के साथ सभी राज्य सरकारें और एक-एक व्यक्ति इस लड़ाई में साथ खड़ा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्­व में ‘एक जन, एक मन,एक राष्ट्र’ के सूत्र को चरितार्थ करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में देश अच्­छे मुकाम पर खड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘कहीं डर का माहौल नहीं है, इसके खिलाफ लड़ने का जज्बा है, पराजित करने का हौसला है और मैं कहना चाहता हूं कि इस जंग से लड़ाई में हमारे सुरक्षा बलों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।‘‘ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »