19 Mar 2024, 09:05:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में कोरोना मामले 257000 के पार, रिकवरी दर 85% से अधिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 10:18PM | Updated Date: Jul 12 2020 10:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 2186 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या रविवार को 257000 के पार हो गयी लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85 फीसदी से अधिक हो गयी है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने बताया कि देश में संक्रमितों की कुल संख्या 257303 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 12829 हो गया है। उन्होंने बताया कि नये मामलों में से 1499 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।     
 
सुलारी ने बताया कि अब तक 219993 संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं तथा उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85.49 फीसदी पहुंच गयी है।  फिलहाल भर्ती मरीजों में से 3359 की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश में अब तक 1972207 नमूनों की कोरोना जांच करायी जा चुकी है।  देश में 14 प्रांत या तो उच्च जोखिम या सतर्कता की स्थिति में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »