28 Mar 2024, 23:04:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में 35 असेंबली सदस्य कोरोना पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2020 8:07PM | Updated Date: Jul 8 2020 8:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस की संघीय असेंबली के निचले सदन (डूमा) के 35 सदस्य कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाये गये हैं या उनके शरीर में कोरोना के बाद बनने वाले एंटीबॉडीज पाये गये हैं। डूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लव वोलोदिन ने बुधवार को बताया ‘‘आज तक सदन के 35 सदस्यों में कोरोना के वायरस पाये गये हैं और उनके शरीर में संक्रमण के बाद बनने वाले एंटीबॉडीज पाये गये हैं, लेकिन किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। इन्हें एक-दूजे की देखभाल करने की जरूरत है।
 
इन लोगों का कोरोना वायरस  उपचार किया जा रहा है।  उन्होंने कहा, ‘‘वायरस को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। हमारे सहयोगियों में नियमित रूप से एंटीबॉडीज पाये गये हैं। उल्लेखनीय है कि रूस में अब तक कोरोना से सात लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 472500 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं तथा 10600 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »