19 Apr 2024, 04:34:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अक्षरा का गाना PM मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को समर्पित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2020 1:19AM | Updated Date: Jun 23 2020 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। अक्षरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर बनाने के अभियान को एक गाना ‘हमको सबसे बड़ा होना है’ समर्पित किया। अक्षरा सिंह ऑफिसियल यूट्यूब से जारी यह गाना देशभक्ति से ओतप्रोत है। गाने की शुरुआत ही ‘इम्पोर्ट’ जगह ‘एक्सपोर्ट’ करने जैसी लाइन से होती है, जो साफ जाहिर करता है कि अक्षरा सिंह चीन के नापाक इरादों से काफी आहत हैं और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने गाने से देशवासियों को प्रेरित करना चाहती हैं।
 
अक्षरा का गाना, ‘‘ हमको सबसे बड़ा होना है’’ के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे है। इसे अक्षरा ने अपनी आवाज दी है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने में भारत की सामरिक और श्रम की क्षमता को बखूबी पेश किया गया। गाना को मिल रही सफलता को को लेकर अक्षरा ने कहा ‘‘भारत किसी भी मामले में दुनिया में किसी से कम नहीं है। हमारे पास क्या नहीं। श्रम से लेकर संसाधन तक सब कुछ है। बस आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अभियान का समर्थन करती हूं।’’
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »