हिसार। लॉकडाउन 5.0 के दौरान हरियाणा के हांसी में आज पुलिस ने बिना मास्क पहने घर से निकलने वाले 40 लोगों के चालान काटे। पुलिस ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया। पुलिस के पास बुधवार को ही चालान बुक पहुंची थी। सरकारी आदेश के अनुसार मास्क पहनना अनिवार्य है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए आम जनता से मास्क का प्रयोग करने को कहा गया है। सिटी थाना हांसी के एसएचओ जसवीर सिंह ने कहा कि लोगों को यह बात समझनी होगी कि लॉकडाउन में सरकार ने पूरी तरह से छूट नहीं दी है। मार्केट में जरूरी काम होने पर ही निकलें व मास्क लगाकर जाएं।