19 Mar 2024, 11:04:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा : CM जयराम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 5:10PM | Updated Date: May 30 2020 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार का यह वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है जिसमें एक मजबूत, जीवंत, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी गई है। ठाकुर ने राजग सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मोदी को बधाई दी और कहा कि इस कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के अलावा अनुच्छेद 370 को खत्म करने, तीन तलाक को अपराध घोषित करने, आतंकवाद-रोधी कानून, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन तलाक के उन्मूलन ने मुस्लिम महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत प्रदान की है। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा मिला था तथा अनुच्छेद 370 समाप्त कर इसे देश में शामिल करना ऐतिहासिक निर्णय था। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर राज्य को जम्मू कश्मीर डिवीजन और लद्दाख डिवीजन के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया, जिससे पाकिस्तान को एक मजबूत संदेश मिला कि दिल्ली में मजबूत फैसले लेने वाली सरकार है।
 
ठाकुर ने कहा कि राजग सरकार द्वारा एक और ऐतिहासिक निर्णय नागरिकता (संशोधन) अधिनियम था, जो तीन पड़ोसी मुस्लिम बहुसंख्यक देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) में अल्पसंख्यक वर्गों के धार्मिक उत्पीड़न और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए इन देशों के गैर-मुसलमानों को नागरिकता देने की पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के कारण ही आज देश कोरोना जैसी महामारी के संकट से प्रभावी ढंग से निपट रहा है।
 
जब दुनिया के अधिकांश शक्तिशाली राष्ट्र भी इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए कठिन संघर्ष कर रहे थे तो प्रधानमंत्री द्वारा समय पर लगाए गए लॉकडाउन के निर्णय के कारण आज भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में कहीं बेहतर है। केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ आर्थिक सहायता, मनरेगा के तहत एक लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और लगभग 80 करोड़ लोगों को अनुदान पर राशन प्रदान किया गया है और संकट की इस घड़ी में जनधन योजना के तहत लगभग 20 करोड़ महिलाओं के खातों में पैसा जमा किया गया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »