19 Apr 2024, 20:18:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तानी राष्ट्रपति ने दो हजार तालिबानियों को रिहा करने के दिए निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 9:34AM | Updated Date: May 25 2020 9:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने रविवार को जेल में बंद करीब दो हजार तालिबानी कैदियों को रिहा करने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेदिक सिद्दीकी ने यह जानकारी दी। इससे पहले शनिवार को ईद-उल-फित्र के अवसर पर तालिबान ने संघर्ष विराम की घोषणा की थी। गानी ने इस कदम का स्वागत करते हुए घोषणा की थी कि तालिबानी कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया में तेजी लायी जायेगी। 

प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, "राष्ट्रपति गानी ने आज तालिबान के ईद के मौके पर संघर्ष विराम की घोषणा करने के बदले एक अच्छे संकेत के तौर पर दो हजार तालिबानी कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया है। सरकार शांति की पेशकश का विस्तार कर रही है और शांति प्रक्रिया की सफलता सुनिश्चित करने के लिए और कदम उठा रही है।" गौरतलब है कि इस वर्ष 29 फरवरी को कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और तालिबान के कैदियों को रिहा करने और शान्ति विस्थापित करने को लेकर समझौता तय हुआ था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »