16 Apr 2024, 19:40:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार पिछले 6 सालों में नहीं कर पाई वो काम लॉकडाउन ने 10...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 1:52PM | Updated Date: Apr 9 2020 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हालातो की वजह से भारत मे 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। मोदी ने यह लॉकडाउन 24 मार्च को घोषित किया था जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस लॉक डाउन की वजह से देश मे सब काम बंद है। बड़े बड़े कारखानो से लेकर छोटी छोटी फ़ैक्टरिया सब ठप पड़ी है। जिससे की भारत मे प्रदूषण की बहुत कमी देखने को मिली है।

गंगा नदी को दिया गया माँ का दर्जा : भारत मे गंगा नदी को माँ का दर्जा दिया हुआ है, लोग गंगा नदी को पूजते और इसमें सनान करते है। लोगो का मानना है की गंगा ने सनान करने से उनके सारे पाप कट जाते है। लेकिन दूसरी तरफ बड़े बड़े कारखानों का कूड़ा और केमिकल सब गंगा नदी मे ही फेंका जाता रहा है। जिससे की गंगा का पानी पीने लायक भी नहीं रहा।

लॉकडाउन से चमत्कारी बदलाव : भारत मे 21 दिनों के लॉक डाउन ने अपना कमाल केवल 10 दिनों मे ही दिखा दिया। गंगा नदी मे चमत्कारी बदलाव देखने को मिले है। नदी का पानी 50% तक साफ हो गया वह भी सिर्फ 10 दिनों मे गंगा नदी की जो पवित्रता उसने खो दी थी वह फिर से लौटने लगी है। कारखानों के बंद होने से यह चमत्कार हुआ है, क्योंकि पिछले 10 दिनों से उनकी गंदगी गंगा नदी मे नहीं गयी। 

मोदी कर रहे थे काफ़ी समय से कोशिश : 2014 मे जब मोदी सरकार बनी थी, तब से लेकर अब तक सरकार कई बार कोशिश कर चुकी थी। मोदी सरकार ने करोड़ो रूपए गंगा नदी को साफ करने की कोशिश मे लगाए, पर सरकार असफल रही थी। लेकिन अब सिर्फ 10 दिनों के लॉक डाउन ने कमाल कर दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »