19 Apr 2024, 03:54:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रंप यात्रा: एसयूसीआई ने किया प्रदर्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 8:26PM | Updated Date: Feb 24 2020 8:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिवानी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के विरोध में सोशलिस्ट यूनिटी ऑफ इंडिया (एसयूसीआई-कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने आज यहां प्रदर्शन किया।  कार्यकर्ताओं ने दिनोद गेट से हांसी गेट तक विरोध प्रदर्शन किया और अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य रामफल ने कहा कि साम्राज्यवादी लुटेरे देशों के सरगना अमेरिका के राष्ट्रपति को भारत में बुलाकर केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार कई तरह के ऐसे व्यापारिक समझौते कर रही है जिनसे देश के कृषि, पोल्ट्री, डेयरी, चिकित्सा उपकरण, दवाइयों, प्रतिरक्षा समेत विभिन्न उदयोगों को नुकसान होगा और इसका वह विरोध करते हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका पिछले तीन सालों से भारत के बाजार को अपने कृषि, डेयरी व पोल्ट्री उत्पादों, चिकित्सा यंत्रों और औद्योगिक सामानों से बाजार को पाट देने के लिये भारत सरकार पर दबाव बना रहा है और भारत सरकार के अमेरिका से होने जा रहे समझौते के तहत वहां से दूध और दूध से बनी चीजें, पनीर लस्सी आदि, सेब-अखरोट-बादाम जैसे फल व मेवे, सोयाबीन व खाने के तेल, गेहूं, मक्का, धान आदि अनाजों को भारत में आयात की इजाजत दी जायेगी। आयात शुल्क 64 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी तक किया जायेगा। इससे बड़ी संख्या में किसानों समेत पोल्ट्री, डेयरी समेत विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्यमी, कर्मचारी प्रभावित होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »