26 Apr 2024, 20:06:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्र सरकार शाहीनबाग से 30 हजार मुस्लिम महिलाओं को नहीं हटा पा रही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 3:04PM | Updated Date: Feb 23 2020 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फतेहपुर। अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने  केंद्र सरकार पर तंज कसते हुये रविवार को यहां कहा कि गुजरात में सात लाख से जयादा पटेलों को हटा देने वाली सरकार दिल्ली के शाहीनबाग के घरने पर बैठी तीस हजार महिलाओं को नहीं हटा पा रही है। तोगडिंया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शाहीनबाग में मुस्लिम महिलाओं के नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन से दिललीवासियों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। 

उनके घ्रने को 70 दिन हो गये हैं लेकिन सभी ध्ररना खत्म करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी क्या मजबूरी हे जो प्रदर्शनकारी महिलरओं को हआया नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी की हालत भयावह है। किसान, आम आदमी सब परेशान हैं। पहले एमबीबीएस की पढ़ाई कम पैसों में हो जाती थी, आज लाखों रुपये इस पढ़ाई के  लिए लग रहे हैं। अमीर अमीर होते जा रहे हैं, और गरीब-गरीब, इसे बदलना होगा। 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो अब बनना शुरू हो जायेगा लंकिन राम राज्य अभी आना बाकी है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए मौजूदा स्थितियों पर तंज कसते हुए कहा कि  हमें रामराज्य की परिकल्पना को साकार करना होगा, तभी हर तरफ खुशहाली आएगी। राम मंदिर किसी व्यक्ति विशेष के योगदान से नहीं बन रहा बल्कि इसके लिये कारर सेवकों ने अपना खून बहाया है। उन्होंने  हिन्दूओं को संगठित रहने को कहा ताकि कोई दूसरा बाबर नहीं पनप पाये। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »