29 Mar 2024, 10:30:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देशद्रोह के मुकदमे का गलत इस्तेमाल पर सवाल जरूरी : कन्हैया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2020 12:27AM | Updated Date: Jan 30 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने देशद्रोह के मामले में अपने विश्वविद्यालय के शोधार्थी शरजील इमाम की हुई गिरफ्तारी पर आज कहा कि वह शरजील के भाषण का समर्थन नहीं करते लेकिन देशद्रोह के मुकदमे के गलत इस्तेमाल पर सवाल करना जरूरी है। कुमार ने यहां के ऐतिहासिक गांधी मैदान के निकट ‘संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ रैली’ के रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शरजील के भाषण का वह समर्थन नहीं करते लेकिन देशद्रोह के मुकदमे के गलत इस्तेमाल पर सवाल करना लाजमी है।
 
उन्होंने कहा कि शरजील से उनका मतभेद है लेकिन देशद्रोह के कानून को हल्के में लिया जा रहा है। भाकपा नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि आतंकियों से सीधा संबंध के बावजूद कश्मीर के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह पर देशद्रोह का मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में जनता का मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए शरजील पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया गया। हाल के दिनों में कई लोगों पर बेवजह देशद्रोह का मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि  यदि शरजील देशद्रोही है तो उसे प्रमाणित किया जाना चाहिए। उनके (कन्हैया) खिलाफ भी देशद्रोह का मामला चलाया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »