29 Mar 2024, 11:03:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्‍ली अग्निकांड : फैक्ट्री मालिक फरार, बिल्डिंग मालिक का भाई अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 1:16PM | Updated Date: Dec 8 2019 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी इलाके के एक इमारत में लगी भीषण आग की घटना में अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के भाई को हिरासत में ले लिया है। जिस इमारत में आग लगी थी उसके अलग अलग तलों पर फैक्टरी संचालित थी। रात में मजदूर काम खत्म करने के बाद वहीं सो जाते थे। पुलिस फैक्ट्री मालिक की तलाश में जुट गई है।
 
मौके पर नेताओं और अधिकारियों का आना जाना शुरू हो चुका है। मृतकों और हताहतों में अधिकतर बिहार के बताए जा रहे हैं। दिल्ली के जिस अनाज मंडी इलाके में आज भीषण आग लगी, वहां की गलियां बहुत संकरी हैं। साथ ही, आसपास पानी का साधन भी नहीं है, जिस कारण दमकल की गाड़ियों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »