28 Mar 2024, 19:18:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

OMG! शेरनी के लिए आपस में भिड़ने लगे 2 शेर भाई-भाई...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 1:25PM | Updated Date: Oct 18 2019 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में बेहद ही रोमांचक दृश्य देखने को मिला। यहां दो शेर एक शेरनी के लिए आपस में ही भिड़ गए। दोनों बाघों की भिड़ंत में एक बाघ घायल हो गया। बताया जा रहा है कि टाइगर टी 58 तथा टाइगर टी 57 के बीच टाइग्रेस टी 39 से मैटिंग को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है।
 
इस वीडियो में यह दोनों शेर आपस में लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। IFS अधिकारी प्रवीन कासवान ने बुधवार को ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया। कासवान ने बताया कि ये दोनों बाघ T57 और T58 हैं।
 
इन दोनों बाघों की लड़ाई बहुत ही हिंसक थी। वीडियो को शेयर करने के बाद कासवान ने अपने फॉलोअर्स को बाताया कि दोनों बाघ T39 नंबर की शेरनी है जिसके लिये ये दोनों आपस में लड़ पड़े। इस बाघिन का नाम नूर है। रणथंभौर नेशनल पार्क के गाइड ने बताया कि ये दोनों बाघ जयसिंघपुरा क्षेत्र की बाघिन शर्मीली के बेटे हैं। T57 बाघ का नाम सिंगस्थ है और T58 का नाम रॉकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »