28 Mar 2024, 16:56:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चाइना बैंक की इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत, चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 1:12AM | Updated Date: Oct 16 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छांगछून। पूर्वोत्तर  चीन के जिलिन प्रांत में सोमवार सुबह चाइना बैंक की इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत बाईछेंग ग्रामीण वाणिज्यिक बैंक की एक शाखा की है और इसकी मरम्मत का काम चल रहा था और इसी दौरान यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के बंद होने के बाद पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »