28 Mar 2024, 20:32:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोमोरोस, सिएरा लिओन की यात्रा पर वेंकैया रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 4:58PM | Updated Date: Oct 10 2019 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोमोरोस एवं सिएरा लिओन की पांच दिन की यात्रा पर गुरुवार को रवाना हो गये। उपराष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय डेयरी एवं पशुपालन राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम एवं सरकार के उच्चाधिकारी भी गये हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नायडू 10 से 12 अक्टूबर तक कोमोरोस और 12 से 14 अक्टूबर तक सिएरा लिओन की यात्रा पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति आज कोमोरोस की राजधानी मोरोनी पहुंचेंगे। गुरुवार देर शाम वह प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जबकि कल राष्ट्रपति अजा ली असूमानी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे जिसमें कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार उपराष्ट्रपति 12 अक्टूबर को सिएरा लिओन के फ्री टाउन पहुंचेंगे जहां उनकी राष्ट्रपति जूलियस मादा वोनी बॉयो के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। वह सिएरा लिओन की संसद के अध्यक्ष अब्बास चेर्नाेर बुंदू तथा विदेश मंत्री नबीला फरीदा तूनीया से भी मुलाकात करेंगे। वह 13 अक्टूबर को भारतीय समुदाय के लोगों के एक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »