29 Mar 2024, 18:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आज टेक्सास में महत्वपूर्ण दिन : ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 1:46AM | Updated Date: Sep 23 2019 1:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ह्यूस्टन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ यहां ‘हाउडी मोदी’ शो में शामिल होने से लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने इसे ‘बेहद महत्वपूर्ण दिन’ करार दिया है। ह्यूस्टन के विशाल एनआरजी फुटबाल स्टेडियम में भारतीय और अमेरिकीयों की विशाल रैली को संबोधित करने के लिए आये डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ह्यूस्टन में अपने मित्र के साथ रहूंगा। यह टेक्सास के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन रहेगा।’’ 

इस ट्विट को प्रधानमंत्री के कार्यालय ने तुरंत रीट्विट कर ट्रंप की सद्भावना का गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अमेरिका गये हैं। भारतीय प्रवासी समुदाय ने उनके स्वागत में इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह पहला मौका है जब अमेरिका के कोई राष्ट्रपति किसी विदेशी नेता के साथ एक ही मंच से अमेरिकी और भारतीयों की रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पहले ट्रंप का संबोधन होगा जिसके बाद मोदी वहां मौजूद लोगों से रूबरू होंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »