29 Mar 2024, 18:20:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतवंशी ने छह धुनों पर गाई हनुमान चालीसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 1:38AM | Updated Date: Apr 23 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहान्सबर्ग। भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी गायिका वंदना नारन ने छह अलग-अलग धुनों पर हनुमान चालीसा गाकर उसकी सीडी लॉन्च की है। जोहान्सबर्ग के दक्षिण स्थित इंडियन टाउनशिप लेनासिया में रविवार को आयोजित वार्षिक संयुक्त हनुमान चालीसा कार्यक्रम में नारन ने इनमें से कुछ पर प्रस्तुतियां भी दीं।  कार्यक्रम में देशभर के भजन समूहों ने 20-20 मिनट के सत्र में 12 घंटे तक बिना रुके पाठ किया। नारन ने कहा, हमने इस सीडी में हनुमान चालीसा की विभिन्न धुनों को एकसाथ रखने का फैसला किया ताकि यह विभिन्न आयु वर्गों के लोगों को आकर्षित कर सके। उन्होंने कहा, पारंपरिक धुन बुजुर्गों को अधिक आकर्षित करेंगी, युवाओं के लिए इसमें अधिक आधुनिक संगीत है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक संगीत का उपयोग किया गया है। 
 
दक्षिण अफ्रीका : बहन और पिता भी देते हैं गायन में साथ
नारन ने कहा, बोल निश्चित तौर पर वही हैं लेकिन प्रस्तुतियां विभिन्न धुनों पर की गई हैं। नारन ने कई स्थानीय गीत प्रतियोगिता जीती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रस्तुतियां दी हैं। उन्होंने अमेरिका में बचपन से अपनी बहन जागृति के साथ शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षिण लिया है, जहां उनके पिता जगदीश ने चार साल के लिए काम किया था। मंडेला की 150वीं पुण्यतिथि पर भी दी थी प्रस्तुति दक्षिण अफ्रीका आने के बाद उनकी संगीत में रुचि और बढ़ गई। यहां आने के बाद नारन ने गायिका पर ध्यान केंद्रित किया और जागृति ने संगीत रचना पर। नारन का पूरा परिवार संगीत में रुचि रखता है। नेलसन मंडेला की 150वीं पुण्यतिथि पर पिछले वर्ष आयोजित एक कार्यक्रम में भी तीनों ने प्रस्तुति दी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »