29 Mar 2024, 03:34:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत-अफ्रीकी सेनाओं के बीच शुरु होगा 18 मार्च से संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 6:52PM | Updated Date: Mar 15 2019 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
पुणे। भारतीय सेना और अफ्रीकी महाद्वीप के 16 देशों की सेना के बीच 18 से 27 मार्च के बीच यहां अफ्रीका -भारत संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास-2019 (आईएएफटीएक्स-2019) होगा।  आज यहां जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास भारत और 16 अफ्रीकी देशों के साथ औंध सैन्य स्टेशन और कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में होगा।
 
इसका उद्देश्य मानवीय मूल्यों को बढ़ाने और संयुक्त शांति अभियानों को गति प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के लिए  23-24 जनवरी 2019 को पुणे में एक सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें मिस्र, घाना, नाइजीरिया, सेनेगल, सूडान, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, नामीबिया, मोजाम्बिक, युगांडा, नाइजर और जाम्बिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 
आईएएफटीएक्स-2019 अफ्रीकी महाद्वीप के सदस्य राष्ट्रों के साथ बढ़ते राजनीतिक और सैन्य संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक कदम है और इससे इन देशों के साथ पहले से ही मजबूत रणनीतिक सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा। अफ्रीकी महाद्वीप के भाग लेने वाले राष्ट्रों में से प्रत्येक राष्ट्र के दस सैनिक और भारतीय सेना के मराठा लाइट इन्फैंट्री के सैनिक इन दस दिनों के संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »