27 Jul 2024, 10:57:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, रास्ते में कील-कांटे बिछाना अमृतकाल है या...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2024 8:13PM | Updated Date: Feb 11 2024 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किसानों के हित में 'दिल्ली चलो' मार्च निकालने की तैयारी में है विपक्ष। विपक्षी नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने किसानों के प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' मार्च से पहले राष्ट्रीय राजधानी की सीमा के पास कुछ स्थानों पर अवरोधक और सड़कों पर कीलें लगाने की खबरों को लेकर PM मोदी पर तंज कसा है. प्रियंका ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सड़कों पर बिछाई गई कीलें और कई अवरोधक लगे होने का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा करते हुए सवाल किया कि किसानों के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है.
 
प्रियंका गांधी ने पोस्ट किया, ‘‘किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल? इसी असंवेदनशील एवं किसान विरोधी रवैये ने 750 किसानों की जान ली थी. किसानों के खिलाफ काम करना, फिर उनको आवाज भी न उठाने देना - कैसी सरकार का लक्षण है?'' प्रियंका न आगे कहा, ‘‘किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया- न MSP का कानून बनाया, न किसानों की आय दोगुनी हुई - फिर किसान, देश की सरकार के पास नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे?'' कांग्रेस नेता ने पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी! देश के किसानों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों? आपने किसानों से जो वादा किया था, उसे पूरा क्यों नहीं करते?''
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »