09 May 2025, 11:05:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

अस्पताल के वाटर टैंक में आया करंट, पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2023 8:25PM | Updated Date: Nov 24 2023 8:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्‍ली के रणहौला इलाके के कमांडर हॉस्पिटल में एक वाटर टैंक में करंट फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। मरने वालों में एक अस्पताल का इलेक्ट्रीशियन और पलंबर पिता-पुत्र शामिल है। मरने के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।
 
पुलिस के अनुसार वाटर टैंकर में करंट की घटना की जानकारी दोपहर दो बजकर 28 मिनट पर रणहौला पुलिस को मिली। पुलिस कमांडर हॉस्पिटल, विकास नगर नाला रोड पहुंची। देखा कि अस्पताल परिसर के अंदर बने वाटर टैंक में तीन लोग पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान सर्वेश कुमार (59) साहिबाबाद, गाजियाबाद (अस्पताल का इलेक्ट्रीशियन), कुंवर पाल (40) (प्लम्बर) और उसका बेटा रमन (20) के रूप में हुई। दोनों महारानी एन्क्लेव में रहते थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में करंट को मौत का कारण माना जा रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि सूचना मिलने पर फायर की दो गाड़ी और फायर कर्मियों की टीम भी पहुंची थी। देखा कि वहां पर तीन लोगों की करंट लगने से पानी की टैंक में मौत हो गई है। आगे की जांच लोकल पुलिस कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »