09 May 2025, 11:10:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सेना का मेजर शहीद, 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2023 4:17PM | Updated Date: Nov 22 2023 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक मेजर के शहीद होने की खबर है। वहीं सूत्रों के मुताबिक सेना के दो जवान भी शहीद हुए हैं। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। जंगली इलाका होने के चलते सुरक्षा बलों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, राजौरी के कालाकोट थाने के अंतर्गत गांव बाजी के जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने का इनपुट सुरक्षा बलों को मिला था। इस इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिस के बाद उस इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। 

इस ऑपरेशन में सुरक्षाबल ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से इलाके में आतंकवादियों पर नजर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है जंगल का इलाका होने की वजह से सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती है। दोनों ओर से गोलबारी हो रही है।  तीन दिन पहले राजौरी के बुद्धल गांव में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था जिसके बाद लगातार तलाशी अभियान चल रहा था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »