09 May 2025, 10:51:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

चंद्रयान-3 के रॉकेट का हिस्सा प्रशांत महासागर में गिरा, ISRO ने कहा- कारण पता नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2023 7:47PM | Updated Date: Nov 16 2023 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय के चंद्रयान-3 के लॉन्च व्हीकल LVM3 M4 का एक हिस्सा नियंत्रण से बाहर हुआ और पृथ्वी के वातावरण में फिर से प्रवेश कर गया। यह जानकारी ISRO ने बुधवार को दी। अनियंत्रित होने वाला हिस्सा लॉन्च व्हीकल का क्रायोजेनिक अपर स्टेज था, जिसने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को तय कक्षा में स्थापित किया था। ISRO ने बताया- यही हिस्सा बुधवार 15 नवंबर की दोपहर 2:42 बजे पृथ्वी के वातावरण में दाखिल हुआ।
 
यह हिस्सा प्रशांत महासागर में गिर गया। ISRO के बयान के मुताबिक चंद्रयान-3 को लॉन्च किए जाने के 124 दिन बाद NORAD id 57321 नाम की यह रॉकेट बॉडी पृथ्वी में री-एंटर हुई। चंद्रयान-3 के ऑर्बिट में स्थापित होने के बाद अपर स्टेज को निष्क्रिय (पैसिवेशन) करने की प्रक्रिया से भी गुजारा गया था। पैसिवेशन में रॉकेट में मौजूद प्रोपेलैंट और एनर्जी सोर्स को हटाया गया, ताकि अंतरिक्ष में विस्फोट के खतरे को कम किया जा सके। यह प्रक्रिया भी इंटर-एजेंसी स्पेस डेब्रिस कोऑर्डिनेशन एजेंसी (IADC) और यूनाइटेड नेशंस की गाइडलाइंस के तहत आती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »