20 Apr 2024, 01:40:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुझे अपमानित किया गया... तमतमाए चेहरे से सिंधिया ने बताया कांग्रेस क्यों छोड़ी थी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2023 5:38PM | Updated Date: Jun 1 2023 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने का कारण बताया है। बेहद तल्‍ख लहजे में उन्‍होंने इस सवाल का जवाब दिया। उन्‍होंने बताया कि मुख्‍यमंत्री की कुर्सी के पीछे वह कभी नहीं भागे। न कभी उन्‍होंने सीएम पद के लिए कांग्रेस के सामने शर्त रखी। कांग्रेस छोड़ने का कारण बेइज्‍जती थी। कांग्रेस ने उनके आत्‍मसम्‍मान को झकझोर दिया। तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री ने कुर्सी पर बैठकर उनका अपमान किया। उन्‍होंने कभी कोई पद देने की बात नहीं की। लेकिन, उन्‍होंने कभी आत्‍मसम्‍मान के साथ समझौता नहीं किया। जब इस पर बात आई तो उन्‍होंने कांग्रेस छोड़ देने का फैसला किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »