27 Apr 2024, 04:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नई संसद उद्घाटन: 25 समर्थन और 21 विरोध में, BRS की स्थिति अभी साफ नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2023 8:35PM | Updated Date: May 26 2023 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विपक्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नए संसद भवन का उद्घाटन नहीं कराने को लेकर कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान कर चुका है। लेकिन अब उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले दलों की संख्या बढ़ती जा रही है। केंद्र की सत्तारूढ़ दल बीजेपी के अलावा, शिव सेना (एकनाथ शिंदे), AIADMK, BSP, BJD, शिरोमणि अकाली दल, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, LJP (रामविलास), LJP, JDS,TDP, NPP, NDPP, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, JNP, MKMK, AJSU, RPI, मिजो नेशनल फ्रंट, तमिस मानिला कांग्रेस, बोडो पीपल्स पार्टी, अपना दल (सोनेलाल), पत्तली मक्कल कच्ची, महाराष्ट्रवादी गोमनतक पार्टी और असम गणपरिषद समेत कुल 25 दलों ने कार्यक्रम में शामिल होने की हामी भर दी है।
 
हालांकि, केसीआर की पार्टी बीआरएस ने अपना रूख साफ नहीं किया है जबकि मायावती ने नये संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है लेकिन वो कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। वहीं, कांग्रेस, DMK, AAP, शिवसेना (UBT), SP, CPI, JMM, केरल कांग्रेस (मणि), विदुथलाई चिरुथिगल कच्ची, RLD, TMC, JDU, NCP, CPI (M), RJD, AIMIM, AIUDF, IUML, NC, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और मरुमलार्ची द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (MDMK) समेत कुल 21 दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »