27 Apr 2024, 08:14:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस कंपनी ने कोरोना काल में निकाले थे 1500 कर्मचारी, अब दोबारा रख रही काम पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2021 3:53PM | Updated Date: Nov 29 2021 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली।Covid महामारी  का दौर हर किसी के लिए मुश्किल रहा। कंपनियों के कारोबार का नुकसान हुआ तो उन्होंने कॉस्ट कटिंग करते हुए छंटनी शुरू की, जिसके चलते न जाने कितने लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। फ्रांस की हॉस्पिटैलिटी कंपनी Accor Group ने भी 1500 लोगों को नौकरी से निकाला। लेकिन अब यह कंपनी उनकी फिर से नियुक्ति कर रही है। इतना ही नहीं उन 1500 कर्मचारियों में से एक तिहाई को कंपनी वापस भी रख चुकी है।

 
Accor की भारत में 55 संपत्तियां हैं। भारत, मध्य पूर्व और अफ्रीका के लिए एक्कोर के सीओओ मार्क डेसक्रोजाइल ने टीओआई को बताया, 'हमारे पास भारत में 6,000 कर्मचारी हैं। Covid के दौरान और रेवेन्यु में कमी के चलते दुर्भाग्य से उनमें से 25% की छंटनी करनी पड़ी। हमने कर्मचारियों के लिए उस राशि से एक फंड बनाया, जो शेयरधारकों को लाभांश के रूप में भुगतान किया जाना था। दूसरी लहर के बाद की रिकवरी उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत रही है और हमने भारत में निर्धारित कार्यबल को फिर से नियुक्त करना शुरू कर दिया है।' 
अब तक, छंटनी किए गए लोगों में से लगभग एक तिहाई को लौटने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यह कॉल मिली, उनमें से कुछ ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया क्योंकि उन्होंने महामारी के दौरान कुछ और करना शुरू कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »