27 Apr 2024, 02:17:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाहजहांपुर में गिरा पुल,कोई हताहत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2021 2:41PM | Updated Date: Nov 29 2021 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोमवार तड़के दो बजे रामगंगा नदी पर बना दो किमी लंबे पुल का एक हिस्सा भरभरा कर ढह गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
 
जलालाबाद के कोला इलाके में बदायूं मार्ग पर स्थित दो किमी लंबा ओवरब्रिज का एक हिस्सा सुबह लगभग तीन बजे तेज आवाज के साथ भरभरा कर ढह गया। दो दिन पहले ही इसी पुल पर एक ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी पर बने इसी हिस्से पर लटक गया था। हादसे के वक़्त एक कार पुल पर थी मगर उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »