19 Apr 2024, 10:38:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डेब्‍यू टेस्ट में शतक और अर्धशतक जड़ने वाले श्रेयस बने पहले भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2021 3:36PM | Updated Date: Nov 28 2021 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। कानपुर के ग्रीनपार्क मैदान पर अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे श्रेयस अय्यर के नाम रविवार को एक अनूठी उपलब्धि दर्ज हो गयी जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक जमा दिया। पहली पारी में शतक जड़ने के बाद दूसरी पारी में यह कारनामा करने वाले श्रेयस पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
 
न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट महज 41 रन पर खोकर संघर्ष की स्थिति में आयी टीम को श्रेयस ने 65 रन की पारी खेलकर संकट से उबारा। उन्होंने 125 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का जमाया। उन्होंने पहली पारी में 105 रन की महत्वपूर्ण शतकीय पारी खेली थी। इससे पहले डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले श्रेयस ने 16वें भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »