26 Apr 2024, 22:17:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत, अमेरिका संयुक्त युद्ध अभ्यास 15 अक्टूबर से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2021 1:20PM | Updated Date: Oct 14 2021 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ का आयोजन 15 अक्टूबर से अलास्का (अमेरिका) में संयुक्त बेस एल्मेंडोर्फ-रिचर्डसन में करेंगे।
यह अभ्यास भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग में जारी वृद्धि का एक हिस्सा है। अभ्यास में भाग लेने वाली भारतीय सेना की टुकड़ी में एक इन्फैंट्री बटालियन समूह के 350 कर्मी शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘अभ्यास युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग प्रयास है। यह संयुक्त अभ्यास का 17वां संस्करण होगा, जिसे दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »