28 Mar 2024, 23:44:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब हिमाचल प्रदेश के CM की कुर्सी खतरे में! जयराम ठाकुर को एक बार फिर बुलाया गया दिल्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2021 1:52PM | Updated Date: Sep 14 2021 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिल्ली बुलाया गया है। दो दिन पहले ही सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली से शिमला वापिस लौटे है लेकिन एक बार फिर दिल्ली बुलाने के बाद हिमाचल प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। कांग्रेस खेमे की ओर से ये बयान आ रहा है कि बीजेपी हाइकमान सीएम जयराम को हटा रही है। सीएम जयराम के साथ उनके प्रधान निजी सचिव डा. आरएन बत्ता के भी जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में वो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
 
 
माना जा रहा है कि प्रदेश में होने जा रहे संसदीय और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके साथ बैठक कर सकते हैं। दरअसल, भारतीय निर्वाचन आयोग से जल्द चुनाव करवाने के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए भाजपा अभी से तैयारी में जुट गई है। इससे पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल भी संभावित है। वैसे बता दें कि यहां होने वाले उपचुनाव पर फिलहाल विराम लग गया है। लेकिन ठाकुर और पार्टी अध्यक्ष के बीच इस पर भी चर्चा हो सकती है। जयराम ठाकुर बुधवार को शिमला वापस आएंगे।
 
जयराम को बार-बार दिल्ली बुलाए जाने पर कांग्रेस को मुद्दा उठाने का मौका मिल गया है। अफवाहें उड़ाई जा रही हैं कि जयराम ठाकुर को हटाया जा रहा है। कुल्लू के ढालपुर से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के दूल्हे की चिंता न करें, अपनी चिंता करें। कहीं ऐसा न हो कि रातों-रात चेहरा बदल जाए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि अभी तक भाजपा पांच मुख्यमंत्रियों को बदल चुकी है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पढ़ा है कि पांच नहीं, 6 मुख्यमंत्री बदलने हैं। इसलिए जयराम ठाकुर अपनी कुर्सी बचा लें।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »