27 Apr 2024, 00:55:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की युवा ब्रिगेड, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ संसद घेराव करेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 4:15PM | Updated Date: Aug 5 2021 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब यूथ कांग्रेस पांच अगस्त को संसद का घेराव करेगी। देशभर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली आने शुरू हो गए हैं। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा मोदी सरकार, जनता को लगातार झटके पर झटका दे रही है ‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा भी जुमला साबित हुआ. मोदी सरकार के दौरान महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. महंगाई आम जन की कमर तोड़ रही है. खाद्य तेलों ने, पेट्रोल डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों ने जनता का तेल निकाल दिया है. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली में पहला बड़ा प्रदर्शन आज गुरुवार को होने जा रहा है। यूथ कांग्रेस की ओर से किए जाने वाले इस प्रदर्शन के जरिए पेगासस जासूसी मामले, महंगाई और केंद्रीय कृषि कानून का विरोध किया जाएगा।
 
दिल्ली में होने वाले संसद घेराव का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास करते दिखाई देंगे, जिसमें राजस्थान के भी 5000 से ज्यादा कार्यकर्ता संसद घेराव में शामिल होंगे। दरअसल, राजस्थान यूथ कांग्रेस को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 5000 यूथ कार्यकर्ता ले जाने का टारगेट दिया गया है। इसके लिए राजस्थान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने के लिए अलग-अलग टारगेट दिए गए हैं।इसके साथ ही दिल्ली से सटे हुए जिलों अलवर, भरतपुर और जयपुर जिले के नेताओं को ज्यादा कार्यकर्ता लेकर जाने का टारगेट दिया गया है। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा समेत सभी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके हैं।

 

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »