26 Apr 2024, 22:05:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 12:16PM | Updated Date: Aug 5 2021 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा, ‘‘हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए  बधाई। टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और दृढ़ संकल्प दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।’’
 
प्रधानमंत्री ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए कहा, ‘‘टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह ऐतिहासिक दिन हर भारतीय को याद रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ वह पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।’’ उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को टोक्यो 2020 में जर्मनी को 5-4 से हरा कर 41 वर्षों बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »