26 Apr 2024, 16:40:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बड़ी लापरवाही: बुजुर्ग को एक-दो नहीं बल्कि चार बार लगा दी कोरोना वैक्सीन- मचा हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 3:04PM | Updated Date: Aug 2 2021 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आरा। कोरोना महामारी के खिलाफ देशभर में युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन हो रहा है। हालांकि कई जगह इसमें खामियों की खबरें भी आ रही हैं। बिहार में ऐसी ही लापरवाही सामने आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मीडिया खबरों के मुताबिक बिहार के भोजपुर जिले में एक बुजुर्ग को वैक्सीन की एक-दो नहीं बल्कि 4 डोज दे दी गई। इस लापरवाही के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
 
खबरों के मुताबिक, पूरा मामला सहार प्रखंड के कॉलोडीहरी गांव का है। 76 वर्षीय व्यक्ति को टीके की चार डोज दे दी गई। उन्हें कोविशील्ड के 4 टीके लगाए गए हैं। हालांकि इस पर स्वास्थ्य विभाग का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, 76 वर्षीय रामदुलार सिंह को पहला डोज 23 फरवरी को आमहरुआ स्वास्थ्य केंद्र पर दिया गया। दूसरा 18 अप्रैल को दिया गया। वहीं सहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 23 मार्च को पहला और 16 जून को कोविशील्ड का दूसरा डोज दिया गया। खुद वैक्सीन लेने वाले बुजुर्ग भी 4 डोज लेने का दावा कर रहे हैं। वही इस संदर्भ में सहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कुछ तकनीकी खामियों के कारण ऐसी गड़बड़ी सामने आई है। उन्होंने कहा कि जांच करके इसे ठीक किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »