27 Apr 2024, 03:31:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने पूछा Where Are Vaccines? मोदी सरकार ने इस तरह दिया जवाब..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 6:25PM | Updated Date: Aug 1 2021 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोविड़ संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार काफी धीमी पड़ चुकी है। लकिन डॉक्टरों का कहना है कि अभी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है और संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ सकते हैं। इसके साथ देश में कोरोना की तीसरी लहर का भी खतरा बताया जा रहा है। यही वजह है कि केंद्र सरकार तेजी के साथ Corona Vaccination अभियान चला रही है। इस क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत में जुलाई महीने में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महीने इसमें और तेजी आने वाली है। इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है। अब तो उन पर और देश पर आपको भी गर्व होना चाहिए।

इस दौरान मंडाविया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर  Corona Vaccination के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि सुना है, जुलाई में जिन 13 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए, उनमें से आप भी एक हैं। लेकिन आपने हमारे वैज्ञानिकों के लिए एक शब्द नहीं बोला, जनता से Vaccine लगाने की अपील नहीं की। मतलब आप Vaccination के नाम पर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। दरअसल Vaccine की नहीं, आपमें परिपक्वता की कमी है। राहुल गांधी ने रविवार की सुबह ट्विटर पर एक Video Post किया था। Video मेंCorona Vaccination की असफलता को दर्शाते कई समाचारों के स्क्रीनशॉट को जोड़ा गया था। राहुल गांधी ने इसके साथ ही व्हेयर आर वैक्सींस हैशटैग का यूज किया था। 

देश में रविवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 41,831 नए मामले दर्ज किए, जिनमें 541 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। भारत पिछले 35 दिनों से रोजाना 50,000 से कम नए मामले दर्ज कर रहा है। शनिवार को 41,649 मामले दर्ज किए गए थे। बीते 24 घंटे में 541 लोगों की मौत हुई है, जिससे यहां कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,24,351 हो गई है। भारत का सक्रिय मामलों ने फिर से चार लाख का आंकड़ा पार कर गया है और वर्तमान में 4,10,952 है। भारत का रिकवरी रेट 97।36 फीसदी है। हालांकि, सक्रिय मामले कुल मामलों का 1।30 प्रतिशत हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »