27 Apr 2024, 06:30:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Border Dispute: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कही ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 4:44PM | Updated Date: Jul 31 2021 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने केंद्र पर सीधे-सीधे विवादों और दंगों की राजनीति करने का आरोप लगाया है। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा। विवादों व दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है। इसका परिणाम भयानक है और होगा।'
 
बता दें कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर 26 जुलाई को खूनी संघर्ष हुआ था और उसके बाद से अब तक दोनों राज्यों के बीच तनाव बना हुआ है। हिंसा के दौरान असम पुलिस के छह जवानों के अलावा एक नागरिक की मौत हो गई और दोनों पक्षों के 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
 
गृह मंत्रालय के दखल के बाद दोनों राज्यों में असहज शांति बनी है और सीआरपीएफ की तैनाती की ई है। इस बीच मिजोरम की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो और अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किया गया है। राहुल गांधी का यह बयान इसी के बाद सामने आया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »