27 Apr 2024, 09:19:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अलागिरी ने छोटे भाई स्टालिन को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2021 4:54PM | Updated Date: May 6 2021 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं द्रमुक से निष्कासित नेता एम के अलागिरी ने छोटे भाई एम के स्टालिन को बधाई दी है जो शुक्रवार को पहली बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अलागिरी ने एक टीवी चैनल से कहा,‘‘ मुझे गर्व है कि स्टालिन मुख्यमंत्री बने हैं। मेरे छोटे भाई स्टालिन को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।’’ उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि स्टालिन निश्चित रूप से एक अच्छा शासन प्रदान करेंगे। उन्होंने विधानसभा चुनावों में द्रमुक के विजयी विधायकों को जीत की बधाई दी।’’ सत्रों ने बताया कि स्टालिन ने  अलागिरी को शुक्रवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। राज्य में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर हालांकि यह उम्मीद जतायी जा रही है कि अलागिरी का पुत्र और उनकी पुत्री इस समारोह में शामिल हो सकते हैं।
 
गौरतलब है कि द्रमुक के डीएमडीके के विजयकांत के साथ गठबंधन का खुलकर विरोध करने के लिए वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में द्रमुक से निष्कासित किए गए अलागिरी ने इस साल के विधानसभा चुनावों से पहले दावा किया था कि द्रमुक चुनाव में नहीं जीतेगी और स्टालिन कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »