08 May 2024, 18:45:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2021 4:47PM | Updated Date: May 5 2021 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के कथित हमलों के विरोध में बुधवार को जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भारतीय जनता पार्टी के 12 से अधिक नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ‘ममता बनर्जी हाय हाय’, ‘राजनीतिक हिंसा बंद करो’ लिखे तख्तियां लिये भाजपा के नेताओं ने श्रीनगर के जवाहर नगर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
 
तृणमूल एवं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कह रहे थे कि उन्हें बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हो रहे जानलेवा हमले से गहरा आघात लगा है। भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि तृणमूल के गुंडों की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले के विरोध में पार्टी तृणमूल के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रही है। इस बीच, भाजपा के कश्मीर मीडिया प्रभारी और युवा नेता मंजूर भट ने सुबनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल के इस तरह के हमले लोकतंत्र का मखौल उड़ाना है। उन्होंने उन्होंने बंगाल से राज्यपाल से आग्रह किया कि हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए जिम्मेदार दोषियों को कठोर सजा दी जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »