27 Apr 2024, 10:42:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिसोदिया के आग्रह पर की गयी कार्रवाई से अवगत कराये केन्द्र: न्यायालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2021 9:02PM | Updated Date: May 3 2021 9:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने  उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से राजधानी में कोविड अस्पताल स्थापित करने और आक्सीजन आपूर्ति करने की सहायता मांगने संबंधी आग्रह पर की गयी कार्रवाई से अवगत कराने का सोमवार को केन्द्र सरकार को निर्देश दिया।
 
न्यायमूर्ति विपिन सांघी और रेखा पल्ली ने कहा, ‘‘हम केन्द्र को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से किये गये आग्रह के बारे में जारी की गयी हिदायतों से न्यायालय को अवगत कराने का निर्देश देते हैं।’’ न्यायालय ने इससे पहले दिल्ली सरकार से कहा कि था कि वह सैन्य बलों की सेवायें लेने की जानकारी हासिल करे। सैन्य बल फील्ड अस्पताल स्थापित कर सकते हैं और वहां बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों का उपचार किया जा सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »