26 Apr 2024, 11:05:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंगाल में तृणमूल, असम में भाजपा, केरल में वाम मोर्चा की सत्ता में होगी वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2021 12:01AM | Updated Date: May 3 2021 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केरल में वाम मोर्चा सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है वहीं तमिलनाडु में द्रमुक ने अन्नाद्रमुक को बड़ा झटका देकर सत्तारूढ़ होने की ओर अग्रसर है। केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 22 परिणाम और रुझान आये हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों ने 10 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और करीब 200 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा नेता एवं केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो टॉलीगंज सीट से 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव हार गये हैं। इस राज्य में भाजपा 81 सीटों पर आगे चल रही है जबकि दो सीटों पर निर्दलीय और एक सीट पर आजसू के उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं।

कांग्रेस और वाम दलों को चुनावी रुझानों में जबरदस्त झटका लगता दिख रहा है। तृणमूल प्रत्याशी अरूप विश्वास ने टॉलीगंज सीट जीती। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को 50 हजार से अधिक मतों से करारी हार दी। पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले की शिवपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के मनोज तिवारी विजयी घोषित किये गये हैं। उन्होंने भाजपा के रतीन्द्र नाथ चक्रवर्ती को 32339 मतों से पराजित किया। तृणमूल से यह सीट बरकरार रखी है। तृणमूल प्रत्याशी अरूप विश्वास ने टॉलीगंज सीट जीती।

उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को 50 हजार से अधिक मतों से करारी हार दी। तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी हरेराम सिंह ने जमूरिया सीट माकपा के आइसे घोष को 7759 मतों से हराकर विजय हासिल की। तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी विदेश बोस ने उलूबेरिया पूर्वी सीट पर विजय हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रत्यूष मंडल को 14311 मतों से हराया। भाजपा उम्मीदवार अजय कुमार पोद्दार ने तृणमूल के उम्मीदवार उज्जल चटर्जी को 800 मतों से हराकर कुलती सीट जीत ली है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार समीर रंजन पांजा ने उदय नारायण पुर सीट पर विजय हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुमित रंजन कारार को 14311 मतों से हराया।

तृणमूल प्रत्याशी बच्चाराम माना ने सिंगूर सीट पर विजय हासिल की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रवीन्द्र नाथ भट्टाचार्य को 25933 मतों से पराजित किया। तृणमूल प्रत्याशी चिरंजीव चक्रवर्ती ने बारासात विधानसभा सीट जीती। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शंकर चटर्जी को 25933 मतों से हराया। असम में सत्तारूढ़ भाजपा एक सीट पर जीत हासिल कर चुकी है और 56 विधानसभा सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इस राज्य में कांग्रेस के 27 उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंदियों से आगे हैं जबकि असम गण परिषद 12 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। माकपा, बोडो पीपुल्स फ्रंट और निर्दलीय उम्मीदवार एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं।

आल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट 14 सीटों पर जबकि यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी आठ क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। केरल की 140 विधानसभा सीटों में से 17 के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इस राज्य में माकपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आती दिख रही है। माकपा ने यहां नौ सीटें जीत ली है और 49 क्षेत्रों में उसके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने इस राज्य में दो सीटें जीत ली है और 25 स्थानों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। भाजपा एक सीट पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 15 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाये हुए है। केरल कांग्रेस (जैकब) के एक और केरल कांग्रेस (एम) के दो उम्मीदवार विजयी घोषित किये गये हैं। केरल कांग्रेस एम के दो उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 17 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली हुई है। तमिलनाडु में 10 साल से सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को द्रमुक करारा झटका देते हुए नजर आ रहा है। अन्नाद्रमुक को एक सीट पर जीत हासिल हुई है जबकि 78 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। द्रमुक को एक विधानसभा क्षेत्र में जीत मिली है और 120 सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं। कांग्रेस यहां 17 विधानसभा सीटों पर आगे है जबकि पीएमके को छह सीटों पर बढ़त मिली हुई है। पुड्डुचेरी में आल इंडिया एनआर कांग्रेस को छह विधानसभा सीटों पर जीत मिली है और दो सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। भाजपा को यहां तीन विधानसभा क्षेत्रों में विजयी घोषित किया गया है और एक सीट पर उसका उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए है। द्रमुक और कांग्रेस को एक-एक विधानसभा सीट पर जीत मिली है और दोनों पार्टियों के दो-दो उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »