26 Apr 2024, 06:12:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंगाल की लड़ाई ममता ने जीती, TMC को 200 सीटों से ज्यादा पर बढ़त, BJP 80 के करीब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2021 6:34PM | Updated Date: May 2 2021 6:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पश्चिम बंगाल में अब की बार किसकी सरकार बनेगी इसकी तस्वीर अब साफ हो गई है। ताजा रुझानों में सत्ताधारी टीएमसी पिछले चुनावों से भी अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। शाम 5 बजे तक के रूझानों के अनुसार टीएमसी 212 सीटों पर आगे हैं। जबकि पिछली बार उसे 211 सीटें मिली थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैं सभी को धन्यवाद देती हूं। मैं सभी से निवेदन करती हूं कि कोई भी जीत का जुलूस ना निकाले।

वहीं भाजपा के मंसूबे जरूर फेल हो गए लेकिन वह मजबूत विपक्ष के रूप में सामने आ गई है। और वामदल और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा को अभी तक के रूझानों के अनुसार 78 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि वामदल गठबंधन को केवल एक सीट मिल रही है। यही नहीं इन चुनावों में बड़ी उम्मीदों से आए असददुद्दीन ओवैसी भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उनका भी खाता नहीं खुला है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »